Top 5 Mobile Under 15000 |15000 में नया मोबाइल कौन सा ले |15,000 के अंदर बढ़िया मोबाइल फोन्स |
Top 5 Mobile Under 15000 | December 2021 मे 15,000 के अंदर बढ़िया मोबाइल फोन्स |
देखो हम जब भी स्मार्टफोन की लिस्ट बनाते हैं तो हमारी लिस्ट में एकदम धमाकेदार फोन्स ही रखते हैं, अरे डरो नहीं यह फटते नहीं पर आप जो भी फोन इनमे से चलाओगे उससे सामने वाले की आंखें जरूर फोड़ डालोगे वह भी एक बार तो सोचेगा कि साला इसको यह फोन कहां से मिल गया।
तो थोड़ा अपने नेत्रों को स्क्रीन पर टिका करके वह मगज के नसों में मजाक मस्ती का बारूद भर के शुरू करते हैं Top 5 Mobile Under 15000 कि यह बोशानदार लिस्ट।
- Display Size – Minimum 6.4 inch
- Display – Minimum IPS LCD
- Refresh Rate – 60Hz
- OS – Minimum Android 11
- Camera – Rear 48MP, Front 13MP
- Processor – Average Performance, Good for Gaming
- RAM/ROM – Minimum 4GB RAM/64GB ROM
- Battery – Minimum 5000 mAh
- Charger – Minimum 15W Fast Charger
Top 5 Mobile Under 15000 (बोले तो झपट्टा मार लो)
5. Xiaomi Redmi Note 10s

Specifications
Display Size | 6.43 inches, 2400 x 1080 Pixels |
Display Type | Full HD+ Super AMOLED Display |
Refresh Rate | 60Hz |
Rear Camera | 64MP + 8MP + 2MP + 2MP |
Selfie Camera | 13MP |
Processor | MediaTek Helio G95 |
RAM/ROM | 6GB/64GB (Basic Variant) |
Battery & Charger | 5000 mAh & 33W |
Price | Rs. 14,999 (Amazon) Rs. 15,683 (Flipkart) |
Redmi Note 10s Honest Review
Display:-
👍 तो अपने Redmi जी भी दे रहे हैं Super AMOLED Display पर 60Hz के Refresh Rate के साथ ही, अच्छी बात है पर Display के बादशाह तो पांचवे स्थान पर विराजमान है, और इसकी Peak Brightness 1,100 nits है जिससे आप भले इसे धूप में चलाओ, अंगारों की रोशनी में चलाओ पर इसकी डिस्प्ले विजिबिलिटी में घंटा फर्क नही पड़ेगा। एकदम चमचमाता डिस्प्ले दिखेगा।
👎 इसमें आता है Side Mounted Fingerprint Sensor, जो कि काफी फास्ट भी है। परंतु जब बार-बार इसको दबाकर मोबाइल खोला बंद – खोला बंद जाता है। तो ये बीच में अटक जाता है, और कहता है – “मैं नहीं खुलुउंगा रे बाबा।” जो कि इसका एक Bug है। जिससे यह हैंग हो जाता है, और फिर इसे Reboot करके चालू करना पड़ता है।
Camera:-
👎 Rear Camera तो बेकार है बोले तो मज्ज्ज्ज्जा ही नहीं है। HDR और Portrait जैसे modes मे ज्यादा Details Capture ही नहीं करता। बस काम चलाऊ सा प्रतीत होता है।
👎 बाकी Selfie Camera की बात करें तो थोड़े भूत से दिखोगे। हल्की सी Dark फोटो आएगी तुम्हारी जिसे देख कर देखने वाले तुम्हें धीमी आंच पर सीका हुआ भुट्टा समझेंगे।
Processor:-
👍 प्रोसेसर Helio G95 दिया है जो कि इस प्राइस रेंज में अच्छी बात है। रोजमर्रा के काम तो यह मक्खन की तरह संभाल लेगा। बाकी Heavy Task से भी यह दो-दो हाथ तो कर ही लेगा।
👎 Gaming अगर थोड़ी देर करोगे तो कोई दिक्कत नहीं आएगी, बहुत मजा आएगा। Medium Setting 60 FPS पे गेम खेल सकते हो। लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता जाएगा और करीब 40-45 मिनट हो जाएंगे। तब पीछे से मोबाइल गर्म होता जाएगा, और साथ ही FPS में भी गिरावट आ जाएगी। 60 से मात्र 30 FPS रे जाएगी। तो Gaming का मजा ज्यादा देर तक नहीं आएगा।
Software:-
👎 जैसा कि हम जानते हैं MIUI भरा रहता है ब्लोटवेयर से। जो कि इसकी खासियत भी है। और ये अपनी खासियत से धोखा नहीं दे सकते। इसलिए इस खासियत को भी Xiaomi के द्वारा इस फोन में भी डाला गया है। जो पूरा मजा किरकिरा कर देता है।
👎 साथ ही इसमें आने वाले MIUI 12.5 को ठीक ढंग से ऑप्टिमाइज भी नहीं किया गया है। जिससे इतना शानदार प्रोसेसर Mediatek Helio G95 भी अपना पूरा 100% Performance नहीं दे पा रहा है।
Battery & Charging:-
👍 इस फोन के साथ आता है 33W का Fast Charger, जो करीब 1.5 घंटे में ही मोबाइल को पूरा चार्ज कर देगा। तो अब से मोबाइल को चार्ज पर लगाओ और कुछ ही क्षणों में निकाल कर वापस ले जाओ, और अपने मनपसंद काम मे कोई भी रुकावट ना पाओ।
👎 तो कैसा लगा मेरा मजाक, जैसे जो चीज ऊपर जाती है वह नीचे भी गिरती है। उसी प्रकार ये जल्दी-जल्दी तो चार्ज कर देता है और जल्दी जल्दी चार्ज चूस भी लेता है। तो संभाल के लीजिएगा इसको।
Conclusion:-
👍 इसका डिस्प्ले बहुत शानदार है, तो Content Consumption में तो मजा आएगा। भले धूप में भी चला लो, स्क्रीन Clear visible होगी, बाकी प्रोसेसर भी बढ़िया है। और 33W का चार्जर भी आता है। तो ऐसा कह सकते हैं कि, Office Employees या ऐसे व्यक्ति जिनको जल्दी से अपना मोबाइल चार्ज करना है, और अच्छा खासा मोबाइल डेली यूसेज के लिए चाहिए। तो इसकी तरफ देख सकते हैं।
👎 सबसे पहले इसके अंदर आने वाला Bug, और साथ ही इसके अंदर आने वाले सॉफ्टवेयर का ज्यादा Optimize ना होने के कारण। प्रोसेसर भी थोड़ा ढीला सा पड़ गया है। इसलिए सोच समझकर ही इस फोन के लपेटे में आना।
Xiaomi Redmi Note 10s Q&A
Q1. क्या Redmi Note 10S फोन 5G है? (Does redmi note 10S support 5G? )
Xiaomi Redmi Note 10S तो सिर्फ 4G है। 5G फोन चाहिए तो नीचे लिस्ट में मिलेगा। इसको छोड़ो उसको लपेटो।
Q2. Redmi Note 10S के साथ Charger कितने Watt का आता है? (What is the charging speed of redmi note 10S? )
हाँ भाई हाँ 33W का चार्जर दे रहे हैं Redmi जी। जिसके लिए कम से कम 3 मिनट की तालियां तो बनती है। मजा आ गया।
4. Samsung Galaxy M32

Specifications
Display Size | 6.4 inches, 2400 x 1080 Pixels |
Display Type | Full HD+ Super AMOLED Display |
Refresh Rate | 90Hz |
Rear Camera | 64MP + 8MP + 2MP + 2MP |
Selfie Camera | 20MP |
Processor | MediaTek Helio G80 |
RAM/ROM | 4GB/64GB (Basic Variant) |
Battery & Charger | 6000 mAh & 15W |
Price | Rs. 14,999 (Amazon) Rs. 15,344 (Flipkart) |
Samsung Galaxy M32 Honest Review
Display:-
👍 देखो भाई जैसा कि अपन जानते हैं, डिस्प्ले के मामले में तो सैमसंग जी मार्केट के नेता है, औरों को भी अपने डिस्प्ले सप्लाई करते है तो भैया खुद के फोन में तो बढ़िया ही लगाएंगे ना। तो अपन को इस मोबाइल में मिल रहा है Super AMOLED Display, 90Hz की Refresh Rate के साथ, जो की इस Price Range मे मस्त बात है।
👍 अगर आपको एक मोबाइल खरीदना है, जिसमें आपको यूट्यूब शॉट्स देखनी है, इंस्टाग्राम रीलस् देखनी है, या फिर थोड़ी ऑनलाइन पढ़ाई-लिखाई करनी है, तो आप इस मोबाइल के साथ जा सकते हैं क्योंकि इसमें कंटेंट कन्सम्पशन बहुत शानदार है।
Camera:-
👍 हमने जब कैमरे को खोलकर देखा तो पाया 20MP का सेल्फी कैमरा जकास माल है, और साथ ही 64 MP का Rear Camera isocell gw3 Sensor के साथ आ रहा है ,जो ज्यादातर इसमें फोटो तो अच्छी ही खिचेगा पर थोड़ा नशेड़ी है, अगर ऊपर नीचे हो जाए तो संभाल लेना, बाकी जैसा कि आप जानते हो 2-2 MP वाला कैमरा तो 100-100 rs में आते है तो इनसे तो ज्यादा उम्मीद भी रखने का कोई मतलब नहीं है।
👎 देखो अगर दिन को या अच्छी लाइट में फोटो खींचोगे तो मस्त आएगी, लेकिन रात को और कम लाइट में खींचोगे तो सारा मजा गुलाब जामुन की जगह सोन पपड़ी बन जाएगा।
Processor:-
👎 बाकी प्रोसेसर की बात करें तो 10000 वाले मोबाईल के अंदर आने वाला प्रोसेसर 15000 वाले मोबाईल मे दे रखा है जो कि हमें अंदर अंदर तक संतुष्ट नहीं कर रहा है।
👎 बाकी अगर बात करे गेमिंग की तो खेलो भले Free Fire और BGMI पर जैसा कि हम जानते हैं सैमसंग के लॉ-बजट फोनो का वर्चस्व किस तरीके से कायम रहा है, कुछ समय खेलने के पश्चात् गरम भी होगा, हैंग भी होगा, लेक भी करेगा और इस बार तो प्रोसेसर भी साथ निभाएगा।
Software:-
👍 अब बात करे सॉफ्टवेयर की तो इस फोन में आ रहा है ONE UI 3.1 जो कि स्मूथ सा ही प्रतीत होता है ज्यादा लेक नहीं करता बोले तो काम चलाऊ है।
👎 ब्लोटवेयर तो भर-भर कर है, और सैमसंग के कुछ अपने Apps भी एक्स्ट्रा मिलेंगे, आप इन्हे चाहे तो ब्लोटवेयर Apps डिलीट भी कर सकते हैं परंतु जैसे ही आप सॉफ्टवेयर अपडेट करेंगे यह दोबारा से प्रकट हो जाएंगे और आपको फिर से डिलीट करने पड़ेंगे।
Battery & Charger:-
👍 बाकी बैटरी के मामले में एक नंबर मजा आ गया 6000 mAh की बैटरी दी है जो कि आराम से 1-1.5 दिन तो चलेगी ही, और अगर यूसेज कम रखोगे तो 2 दिन भी चल जाएगी जो कि एक और बोशानदार बात है।
👍 चार्जर इसके साथ आता है 15W का जो कि 2-2.5 घंटे तो कम से कम लेगा ही फोन को पूरा चार्ज करने मे, और साथ ही यह फोन 25W को सपोर्ट भी करता है, तो आप फ्यूचर में 25W का चार्जर खरीद कर इसकी चार्जिंग टाइम को और कम कर सकते हैं, तब तक 15W से धीरे-धीरे चार्ज करो और ज्यादा बैटरी बैकअप पाओ।
Conclusion:-
👍 अगर आपको मोबाइल में ज्यादा गेमिंग नहीं करनी है सिर्फ कंटेंट कंसम्पशन करना है या ऑनलाइन क्लासेस लेनी है, थोड़ी बहुत ठीक-ठाक फोटोस खींचनी है और अगर बैटरी बैकअप भी ज्यादा चाहिए तो इस फोन के साथ जाने का सोचना नहीं तो और भी नेता बैठे हैं लिस्ट में उनकी तरफ भी गौर फरमाइएगा।
👎 बाकी क्लीन एंड्रॉयड एक्सपीरियंस तो है ही नहीं, साथ ही इनके भी प्रीइंस्टॉल ऐप और मिलेंगे तो स्टोरेज तो आधी इनसे ही बड़ जाएगी, और तो प्रोसेसर भी इस रेंज का नहीं है Helio G80 से और पॉवरफुल आता तो ज्यादा मजा आता।
Samsung Galaxy M32 Q&A
Q1. क्या Samsung Galaxy M32 5G फोन है? (Does Samsung M32 support 5G network? )
जी हाँ Samsung Galaxy M32 का 5G वेरिएंट भी उपलब्ध है। जो कि Rs 20,999 का है। और ये है Rs. 14,999 का जिसमें सिर्फ आपको 4G का ही चुना लगेगा।
Q2. क्या Galaxy M32 में Knox Security है? (Does M32 have Knox security? )
जी हाँ Galaxy M32 5G में Knox Security है। और जैसा कि 4G वाले पैसा कम दे रहे हैं तो उनको ये Security नहीं मिलेगी।
Q3. Samsung M32 में कौन सा Camera Sensor है? (What camera sensor does Samsung M32 use? )
Samsung Galaxy M32 में कैमरे के अंदर आता है ISOCELL GW3 Sensor, जो कि Samsung खुद बनाता है जिससे आप 1080p @30 FPS पर वीडियोस भी रिकॉर्ड कर सकते हो।
3. Realme 8i Smartphone

Specifications
Display Size | 6.6 inches, 2412 x 1080 Pixels |
Display Type | Full HD + IPS LCD Display |
Refresh rate | 120Hz |
Rear Camera | 50MP + 2MP + 2MP |
Selfie Camera | 16MP |
Processor | MediaTek Helio G96 |
RAM/ROM | 4GB/64GB (Basic Variant) |
Battery & Charger | 5000 mAh & 18W |
Price | Rs. 13,800 (Amazon) Rs. 13,999 (Flipkart) |
Realme 8i Honest Review
Display:-
👍 Display तो बढ़िया है। 6.6 inches का Full HD + IPS LCD Display है, पर सूरज की किरणों में भी दिखेगा। अब हाथ लगाकर अंधेरा करके एक आंख बंद करके डिस्प्ले देखने की कोई जरूरत नहीं पड़ेगी।
👍 साथ ही आता है, 120 Hz का फास्ट Refresh Rate तो जैसे ही स्क्रीन पर हल्का सा भी टच करोगे, तो बताई दे रहे हैं, स्क्रीन एकदम स्मूथ मक्खन चलेगी।
Camera:-
👍 Rear Camera की बात करें तो फोटोस चोखी (अच्छी) निकल कर आती है। अगर दिन में फोटोस खींचोगे तो डिटेल ठुस-ठुस कर मिलेगी। जो आपको पूर्ण संतुष्ट करेंगी। HDR और Portrait में भी खींचो फोटो देखो क्या शानदार निकलकर आयेगी।
👎 बस Ultra Wide Camera नही दिया जिसकी बहुत जरूरत पड़ती है। और रात में भले सेल्फी खींचो या सामने वाले कैमरे से फोटो थोड़ी धुंधली फोटो आएगी। जो की बहुत गलत बात है रे बाबा।
Processor:-
👍 प्रोसेसर तो MediaTek Helio G96 है, जो कि काफी दमदार सो प्रतीत होतो है। Daily Usage में तो कुछ भी लेक वगेरो पतो कोनि चलने देगो। एकदम सरस चलेगो।
👍 गेम वगेरे भी मस्त खेलो एकदम। Smooth + Ultra Setting मे BGMI, Free Fire सब चलेगा। बस चलाने वाले मे दम होना चाहिए।
Software:-
👍 UI तो काफी अच्छा है, clean है, ज्यादा फर्जी सा Customisation नही किया गया है। साथ ही Processor के साथ Optimization भी बहो शानदार है। तो प्रोसेसर का पुरा निचोड़ खिचता है।
👎 बाकी China का माल है Bloatware तो मिलेगा ही। साथ ही इसमे एक दिक्कत भी है की जब भी ज्यादा Notifications आती है, ये लेग होना चालू कर देता है।
Battery & Charger:-
👍 इसमें आने वाली 5000 mAh की बैटरी आराम से एक-डेढ़ दिन तक तो आपका साथ निभाएगी ही। तो अब मोबाइल को एक बार चार्ज करो और पूरा दिन मोबाइल का मजा लो।
👎 लेकिन चार्जर दिया है 18W का। फिर भी ये ढाई घंटे से ज्यादा ले लेता है मोबाइल को पूरा चार्ज करने में। ऐसे कैसे चलेगा रे भाई। ढाई घंटे अगर मोबाइल चार्ज होने में लगाएगा तो हम ढाई घंटे क्या करे? नाचे।
Conclusion:-
👍 Realme 8i full specification देखने के बाद हम इस नतीजे पर पहुंचे कि Display में कोई दिक्कत नहीं, कंटेंट कन्सम्पशन में मजा आएगा। कैमरा भी शानदार है। बस Ultra Wide Camera भी दे देते तो हमारा दिल रोता नहीं। UI काफी क्लीन है जानदार है, और प्रोसेसर के साथ क्या तो तालमेल बिठाया है जिससे गेमिंग में भी मजा आ जाता है।
👎 बस ये ज्यादा Notification से लेग होना हमको भी रुला रहा है, और आपको भी रुलाएगा। बाकी क्लीन एंड्राइड एक्सपीरियंस भी नहीं है। और बैटरी चार्ज होने में भी साल लग जाता हैं तो इन बातो मे मजा नहीं आया मतलब।
Realme 8i Q&A
Q1. क्या Realme 8i 5G फोन है? (Is realme 8i 5G Phone? )
नहीं रे बाबा ये फोन (Realme 8i) 5G नहीं है रे। 5G फोन के लिए पहले नंबर वाले फोन को पकड़ो।
Q2. Realme 8i पूरा चार्ज होने में कितना समय लेता है? (How much time does Realme 8i take to charge? )
देखो भाई इसका मन करे तो ढाई घंटे भी ले सकता है, और अगर नहीं करा तो इससे ऊपर भी ले लेगा। तो यार 18W का चार्जर 5000 mAh की बैटरी को चार्ज करने में इतना समय ले रहा है, ऐसे कैसे चलेगा रे यार। ऐसे तो अपनी नैया पार ही नहीं लगेगी।
Q3. क्या Realme 8i गेमिंग के लिए अच्छा है? (Is Realme 8i good for gaming? )
जी हाँ Realme 8i मे आने वाला MediaTek Helio G96 गेमिंग के लिए काफी दमदार प्रोसेसर है। Smooth + Ultra Setting मे गेम कतई मक्खन चलेगा। जिससे आपको BGMI और FreeFire जैसे गेमस खेलके काफी सुकून मिलेगा।
2. Motorola G40 Fusion

Specifications
Display Size | 6.78 inches, 2460 x 1080 Pixels |
Display type | Full HD+ IPS LCD Display |
Refresh Rate | 120Hz |
Rear Camera | 64MP + 8MP + 2MP |
Selfie Camera | 16MP |
Processor | Qualcomm Snapdragon 732G |
RAM/ROM | 4GB/64GB (Basic Variant) |
Battery & Charger | 6000 mAh & 20W |
Price | Rs. 14,499 (Flipkart) Rs. 14,980 (Amazon) |
Motorola G40 Fusion Honest Review
Display:-
👍 Mota भाई का Display कतई जहर है। जो कि 6.78 inches का बड़ा विशाल Display है, और 120Hz के Refresh Rate के साथ आता है। कतई देसी घी खाकर बड़ों हुओ लगतो है।
👍 यार भले ही Full HD+ IPS LCD Display है। पर फिर भी धूप में सूरज को लूप नहीं बनने देगो। आंखों को मिचिया करके Screen देखने की कोई जरूरत नहीं पड़ेगी रे बबुआ। Display इतना Bright है कि, अंधेरे में दूसरे फोन को रोशनी दे देगो।
Camera:-
👍 जहाँ पर सारे फोन के कैमरा रात को सो जाते हैं और पता नहीं कहाँ खो जाते हैं। वहाँ पर मोटो जी का कैमरा कतई उम्दा फोटो खींच रहा रे। 64 MP का Rear और 16MP का Selfie कैमरा Color Contrast और Background Color के मामले में कतई झंडे गाड़ रहा है।
👍 इस लिस्ट का यह पहला फोन है, जो 4k Video Recording भी करता है। तो अब छापरी वीडियोस के लिए आईफोन को आराम दिया जा सकता है। और इस फोन की तरफ भी आंख उठाकर देखा जा सकता है।
Processor:-
👍 Snapdragon 732G का प्रोसेसर इस Price Range मे दूसरे फोनो को दिल का दौरा दे रहा है रे। अरे Moto भैया गलती वलती हो गई क्या गलती से डाल दीये हो तो निकाल दो रे। नहीं तो हम लोग तो हरामी हैं। अगर एक बार हमारे पास फोन आ गयो तो वापस ना ही देंगे।
👍 यह प्रोसेसर Heavy Tasking व High End Gaming के लिए मशहूर है। इसमें आप High Settings में BGMI व Free Fire खेलो और गोली सीधा माथे पर चेपो, निशाना साध के सीधा Headshot पे मारो बिना किसी रूकावट के।
Software:-
👍 जैसा कि हम अन्य Motorola Phones में देखते हैं। बिना Pre Install Apps और फालतू के Ads से रहित होते है, एकदम Clean Android Experience के साथ आते है। तो यह फोन भी इस चलती आ रही प्रथा का साथ निभा रहा है। इसी वजह से जो लोग अपने फोन की स्वच्छता पर ध्यान देते हैं। उनकी नजर मोटोरोला के Phones पर भी होती है।
👍 एकदम Clean UI की वजह से, यह फोन आपका ज्यादा Internal Storage भी नहीं खाएगा, और हर बार आपको एक अच्छा फोन लेने का क्रेडिट भी दिलवाएगा। जिससे आपका नाम भी सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा।
Battery & Charger:-
👍 इसके अंदर आने वाली 6000mAh की बैटरी एक बार चार्ज होने पर Normal Usage मे आराम से 1.5 से 2 दिन तक का बैकअप देगी। तो बोलो जय Moto बाबा की।
👍 इसके साथ आने वाला 20W का Charger इसे 2 से ढाई घंटे में पूरा चार्ज कर देता है। फिर उसके आगे का मजा यह फोन अपने आप ही संभाल लेता है। और हर बार आप को संतुष्ट करता है।
Conclusion:-
👍 जैसे शर्मा जी का लड़का चौके-छक्के बहुत मारता है। वैसे ही Moto जी भी Smartphone के मामले मे क्रिस गेल की तरह खेल रहे रे। इस Price Range मे बहुत बड़िया-बड़िया Features दे रहे है रे।
👎 बस यह फोन थोड़ा ज्यादा पुराना हो गया है। फिर भी, अप्रैल 2021 मे Launch हुआ ये फोन अभी भी सबकी जुबां पर चल रहा है।
Motorola G40 Fusion Q&A
Q1. क्या Moto G40 Fusion 5G Phone है? (Is moto g40 Fusion 5G )
जी नहीं इस फोन में बस इसी चीज की कमी है की ये 5G नही है। बाकी तो ये छोटा पैकेट बड़ा धमाका है। बहुत बढ़िया-बढ़िया Features एकदम शानदार ढंग से परोसे गए हैं।
Q2. Moto G40 Fusion व G60 मे क्या अंतर है? (Moto g40 Fusion vs g60 )
Moto G40 Fusion व G60 मे ज्यादा कुछ Difference नहीं है। बस G40 मे 64MP का Rear और 16MP का Selfie Camera आ रहा है। जबकि G60 मे 108MP का Rear और 32MP का Selfie Camera आता है बस। और हाँ G40 Fusion का Selfie Camera केवल 1080 Pixels @30 FPS video recording ही support करता है जबकि G60 का Selfie Camera 4k @30 FPS भी support करता है। बाकी दोनों में पैसों का भी Difference है। G40 14,499 का आ रहा है और G60 18,000 का आ रहा है। तो कैमरा के MP पर मत जाओ और Fusion G40 ही उठाओ।
Q.3 Moto G40 Fusion का कैमरा कैसा है? (moto g40 fusion camera review)
इस प्राइस रेंज मे काफी अच्छा कैमरा Moto G40 Fusion में मिल रहा है। Colors over saturate नही होते, ज्यादा फैलते नहीं है। और एकदम रियल फोटोस खिचती है। बाकी जितनी अच्छी Lighting हो उतनी बढ़िया फोटोस खीचेंगी। बस रात में या कम लाइट में थोड़ा बहुत Noise (हल्की कमी) देखने को मिल सकती है। पर Night Mode से काफी हद तक अच्छी खासी फोटोस निकल ही जाती है। और साथ ही इसमें Front Flashlight भी आती है। जिससे रात में सेल्फी भी अच्छी खासी खींची जा सकती है। मोटा-मोटा बोले तो इसका Camera आपको ज्यादा सुंदर दिखाने का प्रयास नहीं करता। ये आपको जैसे हो वैसा का वैसा ही दिखा देता है। जो कि इस range मे काफी कम स्मार्टफोन में ही देखने को मिलता है। और सारी चीजें एकदम रियल क्लिक करना इस फोन की काफी अच्छी बात है।
1. Moto G51 5G Smartphone

Specifications
Display Size | 6.8 inches, 2400 x 1080 Pixels |
Display Type | Full HD+ IPS LCD Display |
Refresh Rate | 120Hz |
Rear Camera | 50MP + 8MP + 2MP |
Selfie Camera | 13MP |
Processor | Qualcomm Snapdragon 480+ |
RAM/ROM | 4GB/64GB (Basic Variant) |
Battery & Charger | 5000 mAh & 20W |
Price | Rs. 14,999 (Flipkart) |
Moto G51 5G Honest Review
Display:-
👍 इसके अंदर आता है, 6.8 inches का विशाल Display जो कि Full HD+ IPS LCD Display है। तो कंटेंट कन्सम्पशन के मामले में तो यह अच्छे अच्छों को पानी पिला दे। ले जाओ भले धूप में इसे ब्राइटनेस भी एक नंबर है। आंखें मिचियाने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी।
👍 Netflix, Amazon Prime व सारे अन्य OTT Platform इसपे कतई मक्खन चलेंगे। Full HD में देखो। बिना किसी लेग के। बोले तो संपूर्ण आनन्द लपेटो।
Camera:-
👍 कैमरा तो इसका कतई धमाके कर रहा है। सुबह को व अच्छी Lighting में फोटोस खींचो। चार चाँद लग जाएंगे फोटोस में। बस रात में थोड़ा इसका सोने का टाइम होता है, तो ठीक-ठाक फोटोस निकाल लेगा फिर भी।
👍 बाकी SkinTone कतई जहर Capture करता है। इस फोन से अगर फोटोस खीचोगे, तो जो जैसा है वह वैसा ही दिखेगा। बाकी Color Saturation, Detailing, Exposure और सब चीजों को ये एकदम बढ़िया से मेंटेन करता है। तो ये आपको शिकायत का मौका नहीं देगा।
Processor:–
👍 Snapdragon 480+ प्राइस रेंज में काफी पावरफुल प्रोसेसर है। कतई गांव को देसी घी, दूध, मक्खन खाके बढ़ो हुओ लगतो है। नाम तो भले 480+ है पर टक्कर तो ये Snapdragon 732G से भी ले रहा है रे भाई।
👍 गेमिंग की चाह रखने वाले प्राणियों को इस फोन से असीम संतुष्टि प्राप्त होगी। बिना किसी लेग के हाई सेटिंग पर BGMI व Free Fire जैसे गेम खेल सकते हैं। वह अपने प्रत्येक अंग-अंग और इंद्रियों को गेमिंग कि संसार में तृप्त कर सकेंगे।
Software:-
👍 देखो Bloatware और तो Moto जी करते नहीं है। तो आपको इस मोबाइल में वे फर्जी-फर्जी से Pre Install Apps नहीं देखने को मिलेंगे। और केवल क्लीन व सुंदर सा ही इंटरफेस देखने को मिलेगा। जिसे देखने के बाद आपकी आंखें चमक उठेगी, और कहेगी जय Moto बाबा की।
👍 एकदम Clean UI होने की वजह से आपको वे फालतू-फालतू Ads, व Notifications का बरमार भी देखने को नहीं मिलेगा। साथ ही कंपनी का यह कहना भी है कि आपको Android 12 का Update भी मिलेगा। जो कि एक और बहोशानदार बात है।
Battery & Charger:-
👍 5000mAh की बैटरी आराम से आपका साथ एक से डेढ़ दिन तक तो निभाएगी ही। और साथ ही भले कितनी भी गेमिंग करो ये मोबाइल को ज्यादा गर्म नहीं होने देंगी। मोबाइल एकदम ठंडा रहेगा जिससे आपको ठंडा-ठंडा कूल-कूल मजा आएगा।
👍 20W का चार्जर मोबाइल को 2 से ढाई घंटे में पूरा चार्ज कर देगा। और आपको कहेगा “ले आजा रे भाई चला ले रे मेरेको।”
Conclusion:-
👍 ये Moto G51 Motorola की तरफ से आने वाला एकदम Latest Phone है। जो कि 5G भी सपोर्ट करता है। इसमे 5G के 12 Bands आते हैं जो कि इस रेंज में आना बहुत बड़ी बात है।
👍 इसके अंदर डिस्प्ले बहुत बड़ा और बढ़िया है, प्रोसेसर दमदार है, कैमरे में भी बहुत मजा है, बैटरी बैकअप भी अच्छा खासा है और चार्जर भी शानदार है। साथ ही एकदम क्लीन एंड्रॉयड एक्सपीरियंस, सफाई का पूरा ध्यान रखा गया है। तो बच्चे की क्या जान लोगे जल्दी लपेट लो इसको ही बेस्ट माल है ये।
Moto G51 5G Q&A
Q1. क्या Moto G51 5G फोन है? (Is Moto G51 5G)
जी हाँ यही है वो, जिसका हम बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। हमारी इस लिस्ट का पहला व एकमात्र 5G फोन। इसके अंदर 5G के 12 Bands आते हैं। जो यह सुनिश्चित करते हैं कि ये भविष्य में 5G जरूर सपोर्ट करेगा।
Q2. Moto G51 कब रिलीज़ हुआ? (moto g51 release date)
10 दिसंबर 2021 का वह दिन था जिस दिन यह फोनो का बादशाह, Moto G51 हमारे मध्य प्रकट हुआ और अपने स्पेक्स दर्शाकर इसने हमे कृतज्ञ किया।
Q3. Moto G51 का antutu score क्या है? (moto g51 antutu)
2,42,567 के antutu score के साथ अपने Moto G51 बाबा विराजमान हैं। और अपनी इन महान उपलब्धियों के बारे में अपने शिष्यों को ज्ञान दे रहे हैं। जिससे वे भी इनसे प्रेरित होकर इसी मार्ग पर चल सके।
Moto G40 Fusion Vs Moto G51 5G
ये दोनों ही मोबाइल कांटे की टक्कर के हैं। और क्या तो बेहतरीन बात है कि ये दोनों एक ही कंपनी द्वारा बनाए जाते हैं। तो Motorola जी तो बोले हम दूसरों से कंपटीशन नहीं करते हम सिर्फ खुद से कंपटीशन करते है। जो कि एक बहुत गजब की बात है। यह निर्णय लेना हमारे लिए भी काफी मुश्किल पड़ गया था कि हम Moto G51 को ऊपर रखे या Moto G40 Fusion को क्योंकि दोनों ही अपनी जगह एक नंबर है। परंतु नया व 5G होने के कारण हमने Moto G51 को ऊपर रखा है। और No. 1 का खिताब दिया है।
परंतु यह भी जानना जरूरी है कि। आपकी जरूरत के अनुसार कौन सा स्मार्टफोन लेना ज्यादा फायदेमंद है।
Q1. क्यो Moto G40 Fusion लेना चाहिए? (Why do we buy Moto G40 Fusion)
- अगर फोटोग्राफी और वीडियोस के लिए आपको अच्छे कैमरे वाला फोन चाहिए। तो Moto G51 की बजाए Moto G40 Fusion ज्यादा अच्छा स्मार्टफोन है। क्योंकि इसमें 64MP + 8MP + 2MP का कैमरा सेटअप है। जिससे ये G51 की तुलना मे ज्यादा बेहतरीन फोटोस खिचता है। ये Rear Camera मे 4k video recording का भी feature देता है। जो की G51 5G में नहीं मिलता। और इसमें फ्रंट सेल्फी फ्लैश लाइट भी है। जो रात के अंधेरे में आपकी Selfie Camera से Photos खींचने व Videos बनाने में सहायता करेगी।
- साथ ही आपको अगर ज्यादा बैटरी वाला स्मार्टफोन चाहिए। तो भी आपको Moto G40 Fusion के साथ ही जाना चाहिए। क्योंकि इसके अंदर आती है 6000mAh की बैटरी। जबकि Moto G51 मे मात्र 5000mAh की ही बैटरी है।
Q2. क्यो Moto G51 5G लेना चाहिए? (Why do we buy Moto G51 5G)
- अगर आपको ज्यादा बड़ा और ब्राइटर Display चाहिए तो आप Moto G51 के साथ ही जाए। क्योंकि इसमें आता है 6.8 inches का विशाल Display, जबकि G40 Fusion में आता है 6.78 inches का Display, ज्यादा बड़ा अंतर नहीं है पर फिर भी आपके कंटेंट कन्सम्पशन, ऑनलाइन Netflix, Amazon Prime व YouTube पर वीडियोस देखने मे ज्यादा मजा G51 5G में ही आएगा।
- Moto G51 मे 5G के 12 Bands आते है। जिससे Moto जी अन्य मोबाइलस की बैंड बजा रहे हैं। और कह रहे हैं कि “मैं भविष्य का 5G स्मार्टफोन हूँ।” “मुझे खरीदोगे तो खुश रहोगे नहीं तो पछताओगे गाना तो तुमने भी सुना है।”
- Moto G51 का हमारे सामने जन्म 10 दिसंबर 2021 मे ही हुआ है। तो ये काफी लेटेस्ट फोन हैं और ये दावा भी करते हैं कि ये Android 12 का अपडेट भी हमे देंगे। जिससे हम खुश हो जाएंगे।